हैदराबाद ब्लैक हॉक्स जीता

Ad

हैदराबाद, मेजबान टीम हैदराबाद ब्लैक हॉक्स ने वर्तमान चैम्पियन कैलिकट हीरोस को सीधे सेटों में 15-12, 18-16, 18-16 से प्राइम वॉलीबाल लीग के उद्घाटन मैच में हराया। गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में जारी उक्त लीग के मैच के शुरुआती सेट में दोनों ही टीमें बढ़-चढ़कर खेलती दिखी।

हालाँकि हैदराबाद की टीम ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए उम्दा स्मैश लगाए, लेकिन विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी चुनौती को स्वीकार करते हुए मानो दीवार की तरह डट गए थे, पर हैदराबाद के अटैकिंग खिलाड़ी ने दमदार स्मैशेस करते हुए अंक बटोरने में सफल रहे।

अगले दो सेटों में भी हैदराबाद की टीम दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रणनीति के अनुसार खेलते हुए अंक अपनी झोली में डालकर मैच जीत लिया। बेंगलुरू टोरपडोस की टीम ने गोवा गार्डियन्स को रोमांचकारी मैच में हराया। बेंगलुरू की टीम पहला सेट जीतने के बाद अगले दो सेट में हारने के बावजूद जबर्दस्त वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीतकर 3-2 से मैच जीता।

यह भी पढ़े: आक्रामकता के बजाय सहज शैली से खेला निर्णायक मैच : तिलक

बेंगलुरू ने पहले सेट में विपक्षी टीम को संभालने से पहले ही 15-9 से मात दी, लेकिन अगले दो सेटों में गोवा की टीम ने अटैकिंग गेम का रवैया अपनाते हुए बेंगलुरू को 15-11, 15-13 से मात देकर 2-1 से बढ़त बना ली। आखिरी दो सेटों में बेंगलुरू की टीम ने जबर्दस्त वापसी करते हुए 17-15, 15-9 से अगले दोनों सेट अपने नाम किए और मैच उड़ा ले गए। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button