हैदराबाद : कोत्तगुडा में कोफोर्ज का आधुनिक पुस्तकालय

हैदराबाद, वैश्विक डिजिटल सेवाएं और समाधान प्रदाता कोफोर्ज लिमिटेड ने हैदराबाद में कोफोर्ज पब्लिक लाइब्रेरी का प्रारंभ किया है। यह पुस्तकालय समावेश शिक्षा और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देशय से स्थापित किया गया है। हैदराबाद स्थित यह पुस्तकालय  कोत्तगुडा में कोंडापुर के निकट स्थित है।

कोफोर्ज की चीफ ब्रांड एंड सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर अनुराधा सेहगल ने कहा कि वे मानते हैं कि पुस्तकालय समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देते हैं। उन्हें हैदराबाद के लोगों को यह सुविधा समर्पित करते हुए गर्व है। उन्हें आशा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह पुस्तकालय आजीवन सीखने का केंद्र बनेगा।

कोफोर्ज के सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक सुधीर सिंह ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय दीर्घकालिक सामाजिक ढांचा हैं, जो तकनीकी बदलावों से परे टिके रहते हैं। इस सीएसआर कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में ऐसे पुस्तकालयों का नेटवर्क विकसित करना है, जो लोगों को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।

यह कोफोर्ज की प्रमुख सीएसआर पहल के तहत देश में खोला गया तीसरा पुस्तकालय है। इससे पहले कंपनी ने नोएडा और गुरुग्राम में पुस्तकालय स्थापित किया था। लगभग 15,660 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला यह पुस्तकालय आधुनिक डिजाइन, फर्श से छत तक काँच की दीवारों, पूर्ण वातानुकूलन, व्हीलचेयर अनुकूल मार्गों और बच्चों के लिए विशेष किड्स ज़ोन जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है। यह पुस्तकालय सार्वजनिक रूप से निःशुल्क रहेगा और प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक, साल के 365 दिन खुला रहेगा। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय में ज्ञान, आत्मविकास और समावेशी प्रगति को प्रोत्साहित करना है।

पुस्तकालय में 15,000 से अधिक पुस्तकों का विशाल संग्रह है, इसमें कथा-साहित्य, थ्रिलर, यात्रा, बाल साहित्य, प्रबंधन, आत्म-विकास, कला, स्वास्थ्य, अध्यात्म, पर्यावरण, फोटोग्राफी, जीवनी, कविता, राजनीति और क्लासिक रचनाएँ शामिल हैं। सभी पुस्तकों का डिजिटल कैटलॉग और प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सुगम एक्सेस सुनिश्चित किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button