हैदराबाद फर्नीचर मार्केट वेल्फेयर असोसिएशन की एजीएम संपन्न
हैदराबाद, हैदराबाद फर्नीचर मार्केट वेल्फेयर असोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) का आयोजन हिमायतनगर होटल प्लेटियम में किया गया। वार्षिक आम सभा में अध्यक्ष सतीश बच्चा ने सभी का स्वागत किया। अवसर पर मंत्री अर्पित तातेड़ ने गत वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने श्री गुरु अर्जुन देवजी के शहीद पर्व प्रार्थना, श्रीशैलम व साक्षी गणपति यात्रा, बांग्लादेश व पहलगाम में हुए अत्याचार के विरुद्ध कैंडल मार्च आदि आयोजनों का विशेष रूप से उल्लेख किया।
साथ ही राम मंदिर की प्रथम सालगिरह के उपलक्ष में अन्नदान करने के बारे में बताया, जिसमें लगभग 1000 व्यक्तियों ने भाग लिया। इसके अलावा दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। अवसर पर सभी व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने वर्ष भर में किए गए खर्चों की जानकारी दी। अवसर पर उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेघोतिया, सहायक कोषाध्यक्ष भीम शेट्टी नागेश सहित फर्नीचर मार्केट के लगभग 125 सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… सूरज भान सिल्वर हब सिल्वर-एक्सक्लूसिव शोरूम उद्घाटित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



