हैदराबाद : शूटिंग के दौरान हादसे में एक की मौत

हैदराबाद, तेलुगु फिल्म अभिनेता रेबल स्टार प्रभास की शूटिंग के दौरान सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। नगर के सीमांत क्षेत्र की चौटुप्पल पुलिस के अनुसार, आज यादाद्रि भोनगीर ज़िला, चौटुप्पल मंडल के तूपरानपेट के पास प्रभास की फौजी फिल्म की शूटिंग की जा रही थी।

शूटिंग के दौरान उपयोग में लाई गई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार शूटिंग यूनिट के 5 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक कार चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है। इस हादसे के चलते शूटिंग यूनिट में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें… केबीआर पार्क के सामने कैंडललाइट विरोध प्रदर्शन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button