हैदराबाद ने चंडीगढ़ से हार के बावजूद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी नॉकआउट में जगह बनाई
हैदराबाद, हैदराबाद की टीम ने चंडीगढ़ के हाथों 4 विकेटों की हार के बावजूद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट में प्रवेश किया। यहाँ कोलकाता में जारी इस टूर्नामेंट के लीग चरण के आखरी मैच में हैदराबाद की टीम चंडीगढ़ से हारने के बावजूद 7 मैचों में 5 जीत दर्ज कर कुल 20 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त कर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया। हुए मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 146 रन बनाये, जिसमें प्रज्ञेय रेड्डी ने सर्वाधिक 43 रन तथा पी. अमन राव ने 33 रनों का योगदान दिया।
चंडीगढ़ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर जीत हासिल की। चंडीगढ़ की ओर से अर्जुन आजाद ने शानदार अर्धशतकीय (63) पारी खेली तथा शिवम बी. ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों का योगदान दिया।मोहम्मद शमी ने 30 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया। इसके अलावा हरियाणा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच में बंगाल को आसानी से 24 रन से हराकर सुपर आ में जगह बनाई। हरियाणा और पंजाब दोनें के ग्रुप में समान 20 अंक रहे, लेकिन पंजाब की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर रही।
यह भी पढ़ें… गिल, हार्दिक की होगी वापसी, टी20 विश्व कप के लिए तैयारी करेगा भारत
बंगाल 20 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट, अभिषेक पोरेल ने 47 रन बनाए
पंजाब का नेट रन रेट प्लस 2.716, जबकि हरियाणा का प्लस 0.409 रहा। शमी ने टूर्नामेंट में 16 विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण एक समय 17 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाकर मजबूत स्थिति में दिख रही हरियाणा की टीम नौ विकेट पर 191 रन ही बना सकी। मौजूदा टूर्नामेंट में शमी ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। पंजाब के खिलाफ हालाँकि अभिषेक शर्मा ने उनके खिलाफ काफी रन बटोरे थे।
इसके जवाब में बंगाल की टीम 20 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई। हरियाणा की ओर से अंशुल कंबोज, इशांत भारद्वाज और सुमित कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। बंगाल के लिए अभिषेक पोरेल (47 रन, 24 गेंद) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। दूसरी तरफ मुंबई इंडियन्स के नमन धीर की 36 गेंद में 61 रन की पारी से पंजाब ने गुजरात को 75 रन से हराकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। अभिषेक के बिना खेल रहे पंजाब ने आ विकेट पर 188 रन बनाए और फिर अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गुजरात को 16.1 ओवर में 113 रन पर समेट दिया। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



