हैदराबाद : भू-संपत्ति के लिए माँ की नृशंस हत्या

हैदराबाद, फ्यूचरसिटी आयुक्तालय की परिधि के अंतर्गत जिलेडु चौदरगुड़ेम थाना परिधि में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर भू-संपत्ति के लिए अपनी सगी माँ की नृशंस हत्या कर दी।

पुलिस इंस्पेक्टर के. विजय कुमार के अनुसार, राविरायला ग्राम निवासी पोचम्मा व हनुमंतु दंपत्ति के तीन पुत्रों में से बड़ा लड़का भीमय्या कुछ समय से पद्मम्मा नामक एक महिला के साथ सहजीवन बिता रहा था। भीमय्या ने अपने पिता के नाम पर पंजीकृत 27 घंटा भूमि चोरी-छुपे अपने माता-पिता को बताए बिना अपने नाम पर पंजीकृत करवा ली। इस भू-संपत्ति के अलावा सरकार से मिलने वाली इंदिरम्मा इल्लू और पेंशन के पैसों को लेकर भीमय्या का अपनी माँ पोचय्या का झगड़ा चल रहा था।

इसी क्रम में आज तड़के पोचम्मा का शव घर के आंगन में पलंग पर खून में लथपथ पाया गया। उसके चेहरे, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। पोचम्मा की पुत्री दासरी अंजम्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और संदेह के आधार पर भीमय्या और उसकी प्रेमिका पद्मम्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने पोचम्मा की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों ने बताया कि भू-संपत्ति विवाद व अन्य मामलों में हस्तक्षेप करने के कारण भी भीमय्या और पद्मम्मा ने पोचम्मा की हत्या कर दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button