हैदराबाद : दोस्त की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, सिकंदराबाद जोन की चिल्कलगुड़ा पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते अपने ही दोस्त की हत्या करने वाले दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया।

यहाँ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद जोन की पुलिस उपायुक्त रक्षिता कृष्णमूर्ति ने बताया कि ए/सी टेक्नीशियन मो. अलीम (43) की हत्या के मामले में उसके दो दोस्तों नजमुद्दीन उर्फ जहाँगीर (35) और सय्यद इलियास (33) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इंदिरा नगर, भोलकपुर निवासी पेशे से मजदूर नजमुद्दीन और मो. अलीम के बीच कुछ दिन से वित्तीय मामलों को लेकर झगड़ा चल रहा था।

इस कारण नजमुद्दीन ने मो. अलीम को रास्ते से हटाने की ठान ली और इसके लिए अपने दोस्त जमीनस्तानपुर, मुशीराबाद निवासी बाइक वॉशिंगकर्मी सय्यद इलियास को अपनी योजना में शामिल कर लिया। सोची-समझी साजिश के तहत गत 23 अप्रैल को शाम 4.30 बजे दोनों आरोपी अलीम को साथ लेकर केवीके वाइन्स पद्माराव नगर ले गए और उसके साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद 5.30 बजे वाइन्स से बाहर निकलते समय नजमुद्दीन के इशारे पर इलियास ने अचानक चाकू निकालकर अलीम पर हमला कर दिया।

इस हमले में गंभीर रूप से घायल अलीम अपनी जान बचाने के लिए कुछ दूर भागने के बाद गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर चिल्कलकुड़ा पुलिस इंस्पेक्टर वी. रामकृष्णा ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इलियास के खिलाफ मुशीराबाद थाना परिधि में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। दोनों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button