हैदराबाद : ऊँचाई से गिरने से महिला मजदूर की मौत

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र अलवाल थाना परिधि में निर्माणाधीन भवन के दूसरे माले से गिरने के कारण महिला मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शिवा नगर, खानाजीपेट निवासी एरकली अंजम्मा (40) का वर्ष 2007 के दौरान रामकृष्णा से विवाह हुआ। विवाह के बाद अंजम्मा ने लड़की को जन्म दिया और घरेलू झगड़ों के चलते उसने रामकृष्णा से तलाक ले लिया था।

अंजम्मा अपनी पुत्री राजा राजेश्वरी के साथ रहते हुए मजदूरी कर रही थी। कुछ दिन से अलवाल हिल्स स्थित एक निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रही थी। सोमवार दोपहर के समय वह मजदूरी के कार्य के दौरान दूसरे माले से संतुलन खोकर गिर गई। गंभीर रूप से घायल अंजम्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : क्रिप्टो करेंसी फंड चोरी के मामले में तीन अरेस्ट

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button