हैदराबादी कंपनी डेक्कन ग्रेन्ज़ का चीनी बाज़ार में प्रवेश
हैदराबाद, हैदराबादी चावल निर्यात कंपनी डेक्कन ग्रेन्ज़ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अपनी स्थिति मज़बूत करते हुए चीनी बाज़ार में प्रवेश किया है। डेक्कन ग्रेन्ज़ इंडिया के निदेशक किरण कुमार पोला ने मीडिया में जारी अपने बयान में कहा कि दक्षिण भारत से वैश्विक स्तर पर चावल निर्यात में उनकी कंपनी काफी मज़बूत स्थिति रखती है। विशेष रूप से अमेरिका में यह काफी लोकप्रिय ब्रांड है और डेक्कन फ़ूड्स अमेरिकी बाज़ार में गैर-बासमती चावल श्रेणी में अग्रणी स्थान रखती है।
कंपनी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों के हज़ारों किसानों से गुणवत्तापूर्ण चावल खरीदती है और इसे विभिन्न देशों में निर्यात किया जाता है। वर्तमान में कंपनी डन, ब्रिटेन, जर्मनी, आयरलैंड, लंदन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ और तुर्की को भारतीय चावल की 30 किस्मों का निर्यात कर रही है। अब इस सूची में चीन भी जुड़ गया है।
यह भी पढ़ें… जोधपुर गैंग ने बनाई 240 फर्म, उड़ाए 524 करोड़
किरण कुमार ने बताया कि चीन चावल उत्पादन में भारत के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है, लेकिन भारतीय चावलों की भी वहाँ बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि बीते पंद्रह वर्षों में कंपनी ने विदेशों में 7 करोड़ से ज़्यादा चावल की बोरियाँ बेची हैं। इसकी कुल बिक्री सोना मसूरी की मात्रा अधिक है। हैदराबाद के पास सुल्तानपुर में 5,500 मीट्रिक टन की मासिक क्षमता वाला एक अत्याधुनिक जापानी तकनीक से संचालित चावल प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित है। इसमें 100 लोग कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से कंपनी भारतीय बाज़ार में भी अपने चावलों की बिक्री प्रारंभ करेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



