हैदराबाद की शानदार जीत, सनराइजर्स हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़ी जीत

हैदराबाद, हैदराबाद का पारा टिक टाक बोल रहा था, सनराइजर्स हैदराबाद के समर्थकों ने घरेलू टीम की हौसला हफजाई करते हुए उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चौकों-छक्कों का मजा लिया। खचाखच भरे हुए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराकर आईपीएल 2025 सीजन की जीत से शुरुआत की है। हैदराबाद ने ईशान किशन और ट्रेविस हेड की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट का दूसरा सर्वोच्च टोटल है। जवाब में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने अच्छी साझेदारी निभाई, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। राजस्थान की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 242 रन ही बना सकी। आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ पिछले सीजन तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे, जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च टोटल है।

इशान किशन और ट्रेविस हेड ने गेंदबाजों की उड़ा दी धज्जियां
किशन ने रॉयल्स के कमजोर “आक्रमण की धज्जियाँ उड़ाते हुए 45 गेंदों पर शानदार शतक पूरा किया। ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत में 31 गेंदों पर 67 रन बनाकर रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ मनमुताबिक रन बटोरे। हेड ने इस फ्रेंचाइजी के लिए पदार्पण कर रहे किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। दोनोें ने मिलकर 20 चौके और नौ छवÌके लगाए, जिससे एसआरएच ने छह विकेट पर 286 रन का स्कोर खड़ा किया। रॉयल्स की टीम हालाँकि कभी लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में नहीं दिखी, लेकिन टीम खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 242 रन बनाने में सफल रही।
हैदराबाद की उमस भरी गर्मी में रॉयल्स के अनुभवहीन कप्तान रियान पराग ने आईपीएल की सबसे सपाट पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करके बड़ी गलती की। इस मैच को तीन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के लिए भी जाना जायेगा। सैमसन (37 गेंदों पर 66 रन) और जुरेल (35 गेंदों पर 70 रन) ने 9.5 ओवरों में 111 रन की साझेदारी करके एसआरएच प्रशंसकों को थोड़ी देर के लिए डराने में सफल रही। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियोें का फायदा उठाते हुड सहजता से बड़े शॉट खेले। बल्लेबाजों के आक्रमण प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद हमेशा से ही जीत माना जा रहा था, लेकिन मैच का निर्णायक मोड़ दो ओवरों में आया। एडम जम्पा (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (चार ओवर में बिना किसी सफलता के 60 रन) ने 10वें और 11वें ओवर में सात रन खर्च किये, जिससे जरूरी रन गति काफी इजाफा हो गया।

राजस्थान रॉयल्स की कोशिश नाकाम, 44 रनों से मिली हार
हर्षल पटेल (चार ओवर में 34 रन पर दो विकेट) ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की खास कर आखिरी ओवरों में उन्होंने राजस्थान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच के परिणाम पर डॉट गेंद (जिस गेंद पर कोई रन नहीं बना हो) का बड़ा असर रहा। राजस्थान के बल्लेबाजों के 25 डॉट गेंदों के मुकाबले एसआरएच ने सिर्फ 15 डॉट गेंदें खेली। सिमरजीत सिंह (तीन ओवर में 46 रन पर दो विकेट) ने शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाकर एसआरएच को शानदार शुरुआत दिलायी। राजस्थान ने 50 रन तक तीन विकेट गंवा दिये थे। जुरेल ने इस गेंदबाज के खिलाफ हालाँकि तीन छवÌके लगाकर अपने इरादे जाहिर किये। जुरेल और सैमसन का विकेट 14वें और 15वें ओवर तीन गेंद के अंदर गिरा, जिससे रॉयल्स की हार लगभग तय हो गयी। शिमरोन हेटमायर (23 गेंदों पर 42 रन) और शुभम दुबे (11 गेंदों पर नाबाद 34) ने कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम की हार के अंतर को कम किया।
स्कोर बोर्ड
एसआरएच पारी : अभिषेक शर्मा का. जायसवाल बो. तीक्षणा 24, ट्रैविस हेड का. हेटमायर बो. तुषार 67, इशान किशन नाबाद 106, नीतीश कुमार रेड्डी का. जायसवाल बो. तीक्षणा 30, हेनरिच वÌलासेन का. रियान बो. संदीप 34, अनिकेत शर्मा का. आर्चर बो. देशपांडे 7, अभिनव मनोहर का. रियान बो. देशपांडे 0, पैट कमिंस नाबाद 0. अतिरिवÌत : 18 रन। कुल योग : (20 ओवर में छह विकेट पर) 286 रन। विकेट पतन : 1-45, 2-130, 3-202, 4-258, 5-279, 6-279. गेंदबाजी : फारूकी 3-0-49-0, तीक्षणा 4-0-52-2, आर्चर 4-0-76-0, संदीप 4-0-21-1, नीतीश राणा 1-0-9-0, देशपांडे 4-0-44-3.
राजस्थान रॉयल्स पारी : यशस्वी जायसवाल का. मनोहर बो. सिमरजीत 1, संजू सैमसन का. वÌलासेन बो. हर्षल 66, रियान पराग का. कमिंस बो. सिमरजीत 4, नीतीश राणा का. कमिंस बो. शमी 11, ध्रुव जुरेल का. किशन बो. जम्पा 70, शिमरोन हेटमायर का. मनोहर बो. हर्षल 42, शुभम दुबे नाबाद 34, जोफ्रा आर्चर नाबाद 1. अतिरिवÌत : 13 रन। कुल योग : (20 ओवर में छह विकेट पर) 242 रन। विकेट पतन : 1-20, 2-24, 3-50, 4-161, 5-161, 6-241. गेंदबाजी : शमी 3-0-33-1, सिमरजीत 3-0-46-2, कमिंस 4-0-60-0, अभिषेक 2-0-17-0, जम्पा 4-0-48-1, हर्षल 4-0-34-2.

यह भी पढ़ें भारत समुद्री जीव संरक्षण के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाएगा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button