हैद्रा ने निज़ामपेट में पार्कों की सुरक्षा के लिए लगाई बाड़

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी हैद्रा ने बुधवार को निज़ामपेट नगर पालिका के क्षेत्र में दो पार्कों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाड़ लगायी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वृंदावन कॉलोनी में 2300 गज के पार्क की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए बाड़ लगायी गयी।

कौशल्या कॉलोनी में 300 गज के पार्क को अतिक्रमण से बचाने के लिए बाड़ लगायी गयी। बताया जाता है कि 2600 गज की इस ज़मीन की कीमत लगभग 39 करोड़ रुपये है। इस संबंध में हैद्रा को प्रजावाणी में शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद हैद्रा की टीमों ने कार्रवाई करते हुए बाड़ लगाने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें… जुबली हिल्स उप-चुनाव : आचार संहिता के उल्लंघनों पर त्वरित कार्रवाई आवश्यक

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button