जर्जर इमारतों की रिपोर्टिंग के लिए हैद्रा की हेल्पलाइन

हैदराबाद, सार्वजनिक सुरक्षा और जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली जर्जर और खतरनाक इमारतों की सूचना हैद्रा के हेल्पलाइन नंबर 9000113667 पर कॉल करके दी जा सकती है। हैद्रा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एजेंसी पुराने और संरचनात्मक रूप से कमजोर भवनों की पहचान करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उनके सुरक्षित ध्वस्तीकरण हेतु सक्रिय कदम उठा रही है। यह पहल केवल आवासीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन स्थानों पर भी लागू होगी, जहाँ लोगों की आवाजाही अधिक रहती है।

यह पहल हाल ही में बेंगलुरू में हुई एक घटना के बाद शुरू की गई, जहाँ शिवाजीनगर में भारी बारिश के कारण एक सरहदी दीवार गिर गई थी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हैदराबाद में भी पहले पुराने ढाँचों से जुड़ी ऐसी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। ऐसी त्रासदियों से बचने के लिए हैद्रा अपनी निगरानी प्रणाली को मजबूत कर रहा है। साथ ही असुरक्षित संरचनाओं की जानकारी के लिए नगर निगमों के साथ समन्वय कर रहा है।

यह भी पढ़ें… ‘मिलाप’ ही मार्ग : सेवावीर डॉ. गायत्री पालाट को युद्धवीर पुरस्कार प्रदत्त

नागरिकों से अपील की गई कि वह सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोकेशन विवरण, फोटो और लाइव लोकेशन हेल्पलाइन नंबर पर साझा करें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। एजेंसी ने कहा कि ऐसी दुर्घटनाएँ केवल मानसून तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि बेमौसम बारिश के दौरान भी कभी भी हो सकती हैं, इसलिए समय पर सूचना देना जरूरी है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button