एफटीएस महिला समिति बैठक में इकेबाना कला का आकर्षण

हैदराबाद, फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी तेलंगाना महिला समिति की मासिक बैठक का आयोजन आज बंजारा हिल्स स्थित अला लिबर्टी में हुआ। नीता बंसल, निर्मला अग्रवाल, निशा करवा और नेयीहा बबानी की मेजबानी में आयोजित बैठक का शुभारंभ ब्रह्मनाद के साथ हुआ।

बैठक का आकर्षण मुख्य अतिथि निर्मला अग्रवाल तथा उनकी शिष्य किरण द्वारा जापानी पुष्पकला इकेबाना का प्रदर्शन रहा। सरल और आकर्षक तरीके से सिखाई गई इस कला के माध्यम से उन्होंने किस प्रकार बाजार की वस्तुओं पर निर्भर रहे बिना स्वयं के बगीचे के फूलों, पत्तियों और पुराने पात्रों आदि का उपयोग करते हुए टिकाऊ और कलात्मक पुष्प सजावट द्वारा घर को सुंदर बनाया जा सकता है का प्रशिक्षण दिया।

समिति की अध्यक्ष रेखा सराफ ने भविष्य की योजनाओं और समाज सेवा से जुड़ी आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक के दौरान आगामी 24 जुलाई को आयोजित होने वाली एफटीएस उज्ज्वल मेला प्रदर्शनी पर चर्चा की गई। प्रदर्शनी को सफल बनाने हेतु सदस्याओं को अधिक संख्या में स्टॉल बुकिंग और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पढ़ें… कृषि अनुसंधान सचिव ने किया भाकृअनुप-भाश्रीअनुसं का दौरा

अवसर पर सचिव नीति गुप्ता, उपाध्यक्ष चंदा अग्रवाल, रामा अग्रवाल, आईपीपी गीता गुप्ता, संयुक्त सचिव अनीता केड़िया, संयुक्त कोषाध्यक्ष सरोज जालान, जेएस श्रुति बंसल, सेवा पात्र प्रभारी सपना गुप्ता, वन यात्रा प्रभारी सुमिता त्रिखा, कामिनी शाह, छाया गुप्ता, मंजू माहेश्वरी, मंजू अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, सरिता खंडेलिया, हीरा रूपानी, जयंती कन्नन, कनक खन्ना व अन्य सदस्याएँ उपस्थित थीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button