राजमतीश्रीजी के सान्निध्य में कोरा संघ में नवग्रह जाप की पूर्णाहुति

हैदराबाद, सिख छावनी स्थित श्री आनंद जैन भवन कोरा में श्री जैन श्रावक संघ कोरा के तत्वावधान व राजमतीश्रीजी म.सा. राजुल आदि ठाणा-3 के सान्निध्य में नवग्रह जाप की पूर्णाहुति हुई। मंत्री अनिल तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विनयश्रीजी म.सा. ने कहा कि नौ दिन में जाप की साधना आराधना कर पूर्णाहुति की गई। नौ दिन में जाप की आराधना साधना की है, इसमें यदि मंत्र में कोई भूल हुई है, तो प्रभु महावीर से क्षमा माँगे।

नौ दिन के जाप के संकल्प को पूरा किया। नौ ग्रह हमेशा हमारे जीवन में सहायक और मजबूत बनकर जीवन में उन्नति प्रदान करें, जीवन में सफलता प्रदान करें और शरीर परिवार सभी को सुख शांति, आनंद मंगल भावना में रखें। म.सा. ने कहा कि जाप में रखा गया पानी नौ दिन से अभिमंत्रित हो गया, जो बहुत ही शुद्ध है। इसे शुद्ध स्थान पर रखा जाए। घर में ऐसी जगह पर रखें, जहां किसी अशुद्ध का हाथ न लगे। जब भी शरीर में कोई आदि व्याधि आ जाए, तो इस पानी को शरीर में लगाने के बाद एक घूंट पिएँ और घर के कोनों में इस जल का छिड़काव करें। घर में संकट-बाधा, अंतराय इससे दूर होगा।

नवग्रह जाप और आयम्बिल कार्यक्रम के लाभार्थी सूची

मंच संचालन करते हुए महामंत्री गौतमचंद मुथा ने सभी का का स्वागत किया। राजमतीजी म.सा. की 9 दिन की साधना संपन्न हुई। म.सा. ने महा मांगलिक प्रदान किया। उपाध्याय गुरु गौतम मुनि शांति विमला गौशाला एवं चिकित्सालय का उद्घाटन 4 अत्तूबर को तुरकापल्ली, बोलाराम में किया जाएगा। म.सा. से कार्यक्रम में सान्निध्य प्रदान करने की विनती कर सकल संघ को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। नवपद तप आराधना के अंतर्गत श्री वर्धमान महिला मंडल के तत्वावधान में आयम्बिल की व्यवस्था भोजन शाला में की गयी।

आयम्बिल के लाभार्थी मंगलचंद दिनेश कुमार संजय कुमार कमल कुमार कटारिया परिवार, ज्ञानचंद अजय कुमार राकेश कुमार जितेंद्र कुमार परिवार एवं गुप्त परिवार रहे। नवग्रह जाप की प्रभावना के लाभार्थी शांतिलाल गौतमचंद विनोद कुमार प्रमोद कुमार अनिल कुमार वैभव अक्षय आदर्श हर्ष दिव्यान श्रीश्रीमाल परिवार, जीतमल डूंगरमल राकेश मुकेश कोठारी परिवार, जवरलाल निहालचंद दिलीप कुमार पवन कुमार गौतमचंद आशीष कुमार कोठारी परिवार रहे। लक्की ड्रॉ पुरस्कार के लाभार्थी श्री वर्धमान महिला मंडल रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button