अग्रवाल शिक्षा समिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित

हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति के प्रांगण में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता से आयोजित किया गया। यहाँ समिति के प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत से हुआ। मंचासीन गणमान्यों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, विशिष्ट अतिथि केयर अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एम. श्रीनिवास राव ने ध्वजारोहण किया। समिति के एन.सी.सी. कैडेट्स ने पद संचालन किया।

समिति के मानद मंत्री सी.ए. नवीन कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यह वर्ष बहुत खास है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान को मात दी। अग्रवाल शिक्षा समिति के 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। हम शिक्षा समिति में परिवर्तन कर विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान कर उत्तम नागरिक बनाने में पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं। शिक्षण संस्थानों में नए पाठ्यक्रमों को जोड़ रहे हैं, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई पूर्ण होने के पश्चात सुचारू रूप से जीवन निर्वाह करने में सक्षम हों।

चेयरमैन ट्रस्ट बोर्ड डॉ. श्याम सुंदर ने कहा कि भारत आज सभी क्षेत्रों में विश्व का तीसरा सर्वश्रेष्ठ देश बन गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मेहनत को अपना ईमान बनाओ, राम की इस भूमि को स्वर्ग से भी महान बनाओ। एलबीएमटी स्कूल की शिक्षिका मेघना कुलकर्णी ने विशेष अतिथि डॉ. एम. श्रीनिवास राव का परिचय दिया। एम. श्रीनिवास ने कहा कि यह आजादी हमें बिना संघर्ष के नहीं मिली। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। मेहनत करके ही वह देश की उन्नति कर सकते हैं। अभिभावक व शिक्षक ही बच्चों का भविष्य निर्माण करते हैं।

अतिथियों का सम्मान और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन

राधे कृष्णा वूमेंस कॉलेज की व्याख्याता आकांक्षा जायसवाल ने मुख्य अतिथि अनिरुद्ध गुप्ता का परिचय दिया। अनिरुद्ध गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वह इसी समिति के विद्यार्थी रहे हैं। मैंने अपने जीवन में बहुत प्रगति की है। मैंने समिति से सीखा कि हमें दूसरों की बुराइयों को ना देखकर उसके गुणों को ग्रहण करने की कोशिश करनी चाहिए।

समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार केड़िया ने कहा कि हम यहाँ एक टीम बनकर कार्य करते हैं। देश आजाद है, हमें उसकी आजादी को संभालना है। हम देश के लिए मर तो नहीं सकते, पर देश की प्रगति के लिए जो भी योगदान दे सकते है वह हमे देना चाहिए। आज हम तिरंगे को सलामी दे रहे हैं। तिरंगे के तीन रंग हमारी आन, बान और शान हैं। देश की प्रगति के लिए हर विद्यार्थी को अनुशासन प्रिय और समय का पाबंद होना चाहिए। मंचासीन गणमान्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अवसर पर संस्कार एक धारा संस्था के रामनिवास बंसल तथा भगत सिंह को सम्मानित किया। साथ ही समिति में 20 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समिति के शिक्षण संस्थानों में वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एल.एन. गुप्ता मेरिट पुरस्कार प्रदान किया गया। एस.डी.एस. कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। 65 कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया तथा नायक नरेश को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें… नवकार मंत्र का करें जाप, सोया भाग्य होगा जागृत : चन्द्रप्रभजी

समारोह में गणमान्यों व शिक्षकों की विशेष भागीदारी

साथ ही एस.डी.एस. कॉलेज के छात्र एवं एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर को सम्मानित किया गया। समिति की विभित्र शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावनाओं से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अवसर पर समिति की विभित्र संस्थाओं के प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एम.बी.ए. की निदेशिका डॉ. पल्लवी रंगनाथन, एन.बी. साइंस कॉलेज की उपप्राचार्या जी. कविता ने किया। डी.बी. गर्ल्स जूनियर कॉलेज की प्राचार्या अमतुल हबीबा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सभापति सी.ए. नवीन कुमार अग्रवाल, निदेशक शेष कुमार गोयल, संयोजक डॉ. राजेश अग्रवाल, सह अकादमिक निदेशक, सीईओ आराधना मोदानी, उमेश कुमार, डॉ. बाबूराव, डॉ. दाल पडाल, समन्वयक गोवर्धन, विनोद कुमार, राजेश वंगानी, सुभाष सिंह एवं स्टैंडली ने सहयोग प्रदान किया।

अवसर पर चेयरमैन ट्रस्ट बोर्ड डॉ. श्यामसुंदर, मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. मोहन गुप्ता, मानद मंत्री सी.ए. नवीन कुमार अग्रवाल, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार अग्रवाल, डी.बी. गर्ल्स जूनियर कॉलेज के करेस्पॉन्डेंट मनीष कुमार अग्रवाल, एल.बी.एम.टी. स्कूल के समन्वयक प्रदीप कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक व भगवती बाई मांटेसरी स्कूल के करेस्पॉन्डेंट शेष कुमार गोयल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button