भारत 2036 तक शीर्ष 10 और 2047 तक शीर्ष पांच खेल देशों में शामिल होगा

Ad

बडगाम, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि भारत 2036 तक दुनिया के शीर्ष 10 खेल राष्ट्रों में शामिल होगा और 2047 तक शीर्ष पांच देशों में अपनी जगह बना लेगा।

मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने खेल प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित किया है और देश में एक संगठित खेल ढांचा तैयार किया गया है।

2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी बोली लगाई

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ओमपोरा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 30-बिस्तर वाले अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद कहा, “सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दे रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत 2036 तक दुनिया के शीर्ष 10 खेल राष्ट्रों में होगा और 2047 तक शीर्ष पांच देशों में शामिल होगा।” मंत्री ने आगे कहा कि सरकार के लगातार प्रयासों से देश में खेलों का आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है

“भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हासिल की है और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी बोली लगाई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आवश्यकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया जारी है।” मांडविया ने कहा, “देश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र लगातार बेहतर हो रहा है। फिट इंडिया अभियान और खेलो इंडिया कार्यक्रम जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं को अधिक अवसर मिल रहे हैं।” भाषा 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button