एआईजी हॉस्पिटल-जेआरएफ बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी साझा
हैदराबाद, एआईजी हॉस्पिटल ग्रुप द्वारा बंजारा हिल्स स्थित अपने नवनिर्मित हॉस्पिटल की विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं से अवगत कराने के लिए जैन रिलीफ फाउंडेशन (जेआरएफ) के निदेशकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। मीटिंग के आरंभ में एआईजी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा जेआरएफ के निदेशक प्रशांत कोचेटा, दीपक कीमती, प्रेम कोठरी का सम्मान किया गया। इसके पश्चात हॉस्पिटल में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं, उपचार पद्धतियों एवं ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई।
एआईजी हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि शहर के मध्य में स्थित यह यूनिट मरीजों को वर्ल्ड क्लास लेवल की उच्चतम चिकित्सा सेवाएँ अत्यंत रीजनेबल प्राइस पर प्रदान कर रहा है। इमरजेंसी एवं सभी प्रकार की ट्रीटमेंट के लिए अनुभवी यंग डॉक्टर्स की टीम आधुनिक इक्विपमेंट्स के साथ 24 घंटे सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें… फर्नांडीज हॉस्पिटल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस
जेआरएफ और एआईजी हॉस्पिटल का लंबा हेल्थ टाईअप जारी
जेआरएफ निदेशक प्रशांत कोचेटा ने बताया कि जेआरएफ को डॉ. नागेश्वर रेड्डी का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है। नागेश्वर रेड्डी ने जेआरएफ के निदेशक प्रशांत कोचेटा को प्रिवेंशन बेटर दैन क्योर के एक कार्यक्रम के तहत लगभग 36 मिनट का इंटरव्यू दिया, जो बहुत ही जल्द पूरे भारतवासियों के लिए उपलब्ध होने वाला है। इसमें स्वास्थ्य संबंधित कई सारी विशेष जानकारियाँ प्रदान की गईं, जिसमें पेट संबंधी बीमारी से हम कैसे बच सकते हैं, इसकी जानकारी दी गई। जेआरएफ का एआईजी हॉस्पिटल के साथ पिछले कई वर्षों से टाईअप है। इसके अंतर्गत जेआरएफ हेल्थ कार्ड धारक सदस्यों को हॉस्पिटल की सेवाओं पर विशेष डिस्काउंट प्राप्त हो रहा है।
अवसर पर स्व. मदन लुणावत को उनके सेवाओं के लिए याद किया गया। जेआरएफ परिवारों एवं सदस्यों तक इन सुविधाओं की जानकारी और लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आज हॉस्पिटल का दौरा किया गया। प्रशांत कोचेटा ने सदस्यों से अपील की कि इमरजेंसी या किसी भी ट्रीटमेंट की आवश्यकता होने पर वे बंजारा हिल्स स्थित एआईजी हॉस्पिटल की सेवाएँ ले सकते हैं। अवसर पर जेआरएफ के निदेशक प्रशांत कोचेटा, दीपक कीमती, प्रेम कोठारी, एआईजी हॉस्पिटल की ओर से बंजारा यूनिट हेड डॉ. सतीश पारीख, पल्मनोलॉजिस्ट डॉ. सौम्या, ऑर्थोपेडिक डॉ. गौतम चौधरी, अमित चौधरी, अशोक प्रधान, श्रीकांत आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



