एजुकेशन किट 15 जून तक उपलब्ध करवाने के निर्देश
हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने निर्देश दिया है कि सभी ज़रूरी सामान वाली एजुकेशन किट 15 जून तक वेल्फेयर हॉस्टल और स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों तक पहुँचा दी जाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ज़रूरी है, क्योंकि अगर छात्रों को समय पर नोटबुक, पढ़ाई का सामान और यूनिफॉर्म मिल जाएँ, तो वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर तरीके से कर पाएँगे। उन्होंने यह भी कहा कि किट सप्लाई करने वालों का भुगतान समय पर कर दिया जाएगा। रेवंत ने एक बैठक कर एजुकेशन किट मामले की समीक्षा की।
रेवंत रेड्डी ने पिछले सालों में हुई उन गड़बड़ियों की ओर इशारा किया, जब अलग-अलग विभाग अपने-अपने स्तर पर खरीद और सप्लाई का काम संभालते थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुराने सिस्टम में एकरूपता की कमी थी, इसलिए अब एक सेंट्रलाइज़्ड खरीद नीति लागू की गई है।
जहाँ भी हर विभाग ने अपने-अपने तरीके से सामान खासकर यूनिफॉर्म, नोटबुक और ट्रंक बाक्स सप्लाई का काम संभाला, वहाँ कई तरह की धांधलियाँ और पैसों के गलत इस्तेमाल के मामले सामने आए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि इस तरह की किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस बात पर ज़ोर दिया कि सेंट्रलाइज़्ड खरीद सिस्टम से जवाबदेही बढ़नी चाहिए।
रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार का मकसद छात्रों को फायदा पहुँचाना है, न कि सामान सप्लाई करने वालों के हितों की रक्षा करना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश (अल्पसंख्यक कल्याण), बाला मायादेवी (बीसी कल्याण), एसईआरपी सीईओ दिव्या, उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीदेवसेना, स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ नवीन निकोलस, टीजीबीसीडब्ल्यूआरआईईएस सचिव बी सैदुलु और अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



