असेंबली सेंट्रल हॉल शीघ्र तैयार करने के निर्देश

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को संसद की तर्ज पर विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के लिए असेंबली में सेंट्रल हॉल को आगामी सत्रों तक तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संसद की तर्ज पर विधानसभा परिसर को विकसित करने के लिए किए जाने वाले कार्यों पर अधिकारियों को कई सुझाव दिए है। उन्होंने विधानसभा परिसर में किए जाने वाले कार्यों पर विधान परिषद के अध्यक्ष गुत्ता सुखेंदर रेड्डी और विधानसभा स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के  दौरान उन्होंने कहा कि सदस्यों की गरिमा बढ़ाने के लिए परिसर में आवश्यक बदलाव किये जाएँ। उन्होंने बैठकों के दौरान सदस्यों की गोपनीयता बनाए रखने पर भी जोर दिया। सीएम ने सदस्यों के लिए विशेष रूप से एक मेंबर्स क्लब स्थापित करने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें… भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य घोषित

साथ ही उन्होंने वर्तमान विधानसभा और पुराने परिषद भवनों की विरासत को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचने देने के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सदस्यों के लिए विशेष वॉकिंग ट्रैक और खेलों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा। साथ ही उन्होंने विधानसभा परिसर में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए भी कई निर्देश दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button