फोटो शूट्स की वजह से सुर्ख़ियों में रहती है ईशान्य माहेश्वरी
जून 17, 1993 को मायानगरी मुंबई में पैदा हुई साउथ फिल्म इंडस्ट्री की डांसर-ऐक्ट्रेस और मॉडल ईशान्य माहेश्वरी मुख्य रूप से कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। ईशान्य माहेश्वरी ने कई मॉडलिंग कंसाइनमेंट में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ कई फैशन शो में हिस्सा लिया। मॉडलिंग में खासा नाम कराने के बाद ईशान्य ने साल 2015 की ओमकार द्वारा निर्देशित तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रजु गारी गदी’ से अपने ऐक्टिंग कॅरियर की शुरूआत की।
इसमें उन्होंने अश्विन बाबू और धन्या बालकृष्णा जैसे ऐक्टर्स के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से बेहद सफल रही और बाद में इसके दो सीक्वल भी बने। इस फिल्म के साथ ही उन्हें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिल गई। ‘रजु गारी गदी’ के बाद ईशान्य ने एक के बाद एक ‘पीगल झक्कीरथाई’,’अम्मयी नचिन्दी’, ‘रॉकी: द रिवेंज’,’नमस्ते नेस्तमा’,’क्या कूल क्या मस्ती’, जैसी कई फिल्मों में काम करते हुए अपनी ऐक्टिंग और डांसिंग टैलेंट की धाक जमा ली।
यह भी पढ़े: धनश्री वर्मा ने की दोबारा शादी ? वायरल तस्वीरों से बढ़ी चर्चा
ईशान्य ऐक्टिंग से ज्यादा अपने फोटो शूट्स की वजह से सुर्ख़ियो में रहती है। वह अक्सर अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। उनके फ़ोटो काफी चर्चा में भी रहते है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशान्य के 1 लाख 55 हज़ार से भी ज्यादा फॉलोवर्स है। जिनके लिए वह समय-समय पर अपने खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती है। डांस में ईशान्य माहेश्वरी की खासी दिलचस्पी है। अक्सर वह अपने डांसिंग वीडियो भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



