जलबोर्ड ने मनाई 135वीं अंबेडकर जयंती

हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मल जल निकास बोर्ड द्वारा जलबोर्ड एससी एवं एसटी वेल्फेयर असोसिएशन के सहयोग से खैरताबाद स्थित मुख्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलबोर्ड के साइबराबाद के कार्यकारी निदेशक संतोष और कार्मिक निदेशक मोहम्मद अब्दुल खादर ने दीप प्रज्वलित कर डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अवसर पर कार्यकारी निदेशक संतोष ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर महान व्यक्ति थे जिन्होंने बहुत पहले ही पानी के संसाधनों के महत्व को पहचान लिया था और साफ तौर पर कहा था कि पानी देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण संसाधन है।

यह भी पढ़ें… गुरु नानक संस्थान ने मनायी रजत जयंती

अंबेडकर का जल संसाधन पर दूरदर्शी विजन

उनका विजन आज नेशनल वॉटर कमीशन जैसे संगठनों के विचारों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर चाहते थे कि पानी के संसाधनों का इस्तेमाल देश के सभी हिस्सों और समाज के सभी वर्गों के लिए वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से किया जाए, न कि कुछ खास इलाकों या ग्रुप तक सीमित हो। इसे राष्ट्रीय संपत्ति माना जाए। इसीलिए उन्होंने जल बोर्ड में काम करने वाले सभी लोगों से पानी बचाने, बराबर बांटने और सही इस्तेमाल के लिए काम करने की आवश्यकता जताई।

अवसर पर कार्मिक निदेशक मोहम्मद अब्दुल खादर ने कहा कि भारत रत्न डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाई और देश को बराबरी, आजादी और न्याय के बुनियादी सिद्धांत दिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर सरकारी कर्मचारी को अंबेडकर के मूल्यों को अपनाना चाहिए और लोगों के साथ न्याय करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समान अधिकार, शिक्षा और आत्म-सम्मान को अहमियत दी।

उनके विचार आज के समाज के लिए बहुत ज़रूरी हैं। भारत रत्न जयंती समारोह समिति के समन्वयक सीजीएम सुजाता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संचालन निदेशक विनोद भार्गव, सीजीएम प्रभु, नागेंद्र, जीएम हरि शंकर, जलबोर्ड एससी एसटी कल्याण संघ के यूनियन नेता भूमिया, जी. सत्यनारायण, शंकर प्रकाश, बीआर श्रीनिवास, नरसिंह राव, अशोक, लक्ष्मीनारायण, येल्लमय्या, ट्रेड यूनियन नेता मोगुल्ला राजीरेड्डी, राज रेड्डी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button