अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा का जन्माष्टमी महोत्सव 15 अगस्त को

हैदराबाद, महिंद्रा हिल्स, सिकंदराबाद स्थित पहाड़ी हनुमान मंदिर में शुक्रवार, 15 अगस्त को शाम 6.30 बजे से अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाखा के मानद मंत्री अशोक आर. डाणी ने बताया कि आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु पदाधिकारियों व संयोजकों की सभा मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।

शाखा अध्यश राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि अवसर पर दरबार को भव्य रूप से सजाया जाएगा। विभिन्न झाँकियों द्वारा कृष्ण लीला की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। गायक सागर व्यास, प्रतीक दाहिमा भजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक गोपाल चांदगोठिया, बिकी सराफ, सुनील सिंघल होंगे। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज (प्रसाद) के साथ होगा। अवसर पर उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, मानद मंत्री अशोक आर. डाणी, कोषाध्यक्ष बिकी सराफ, सलाहकार व कार्यक्रम संयोजक गोपाल चांदगोठिया उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज बंजारा सेंट्रल की सावन की सैर 24 अगस्त को

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button