जापानी कंपनी मारुबेनी करेगी तेलंगाना में बड़ा निवेश

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टीम की जापान यात्रा के पहले दिन एक महत्वपूर्ण निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किया। जापानी कारोबारी दिग्गज मारुबेनी कंपनी तेलंगाना में निवेश के लिए आगे आई है। मारुबेनी कंपनी ने हैदराबाद फ्यूचर सिटी में अगली पीढ़ी का औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए अपनी तत्परता व्यक्त की है।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने टोक्यो में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। औद्योगिक पार्क की स्थापना से संबंधित प्रस्तावों और निवेश पर चर्चा की गई।

मारुबेनी कंपनी लगभग 1,000 करोड़ रुपये के प्रारंभिक निवेश के साथ इस परियोजना का कार्य शुरू करेगी। इसने चरणबद्ध तरीके से फ्यूचर सिटी में 600 एकड़ भूमि पर विश्व स्तरीय, अगली पीढ़ी का औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सरकारी अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों ने समझैते पर हस्ताक्षर किए। यह औद्योगिक पार्क जापानी कंपनियों के साथ-साथ अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों को हैदराबाद में अपने विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की अवसर देने के लिए विकसित किया जाएगा। इससे 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

मारुबेनी औद्योगिक पार्क मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन फार्मा, प्रिसिज़न इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों पर केंद्रित है। यह परियोजना उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों में विदेशी निवेश आकर्षित करने और कुशल रोजगार के अवसर पैदा करने के तेलंगाना के लक्ष्यों के अनुरूप शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ेंटीएसपीएससी द्वारा ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा के अनंतिम अंक जारी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button