अलवाल में ताले तोड़कर लाखों के गहने उड़ाए

हैदराबाद, अलवाल क्षेत्र में चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। परिवार के सदस्य जब एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने बाहर गए थे, तभी चोरों ने मौका पाकर घर का दरवाजा तोड़ा और लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवाल पुलिस थानांतर्गत चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने, चांदी के आभूषण चुरा लिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलवाल के मच्छा बोलाराम स्थित अंजनपुरी कॉलोनी स्थित घर का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश करते हुए चोरों ने अलमारी से लगभग 26 तोला सोने के आभूषण, 2.5 तोला चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।

यह भी पढ़े: फर्जी दस्तावेज़ रैकेट का भंडाफोड़ : 15 आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की पहचान को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया गया कि घटना के समय परिवार के लोग रिश्तेदार के यहां एक समारोह में भाग लेने  के लिए गये थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button