श्री राणी सती दादी मंदिर में झूलन उत्सव आयोजित

हैदराबाद, श्री राणी सती दादी मंदिर, महिंद्रा हिल्स में सावन माह के उपलक्ष्य में झूलन उत्सव आयोजित किया गया। आज यहाँ मंदिर के ट्रस्टी रितेश अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, माता की पूजा-अर्चना के साथ झूलन एवं सिंधारा उत्सव आरंभ हुआ। आकर्षक रूप से सजाये गए दरबार में छप्पन भोग, फलों व पान के भोग के दर्शन का लाभ बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया। अवसर पर चुनरी उत्सव का भी आयोजन हुआ।

यह भी पढ़े: हैद्रा ने शुरू किया बस्ती दोस्ती कार्यक्रम

आगामी 20 अगस्त को भादी अमावस्या के उपलक्ष्य में मंदिर में मंगल पाठ एवं 23 अगस्त को भादी अमावस्या महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया गया है। झूलन उत्सव में मीनाक्षी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, महेश जालान, मोनिका जालान, अशोक आर डाणी, गौरी डाणी, रोहिणी डाणी, संदीप गोयनका, कृष्णा गोयनका, रेणू अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, रीनू अग्रवाल, अरुण सरावगी, कृष्णा अग्रवाल, ओमप्रकाश मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button