केरल के लंबी कूद एथलीट सीवी अनुराग 8 मीटर क्लब में शामिल

हनमकोंडा (तेलंगाना), भारतीय एथलेटिक्स को एक और युवा सितारे ने नई ऊंचाई दी है। केरल के प्रतिभाशाली लंबी कूद एथलीट सीवी अनुराग ने इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए आठ मीटर की दूरी पार कर ली यह उपलब्धि हासिल करने वाले चुनिंदा भारतीय एथलीटों में उनका नाम अब दर्ज हो गया है।

केरल के लंबी कूद एथलीट सीवी अनुराग शुक्रवार को इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिष्ठित आठ मीटर क्लब में शामिल हो गए। अनुराग ने 8.06 मीटर की छलांग लगाकर 2024 में बनाए गए अपने ही मीट रिकॉर्ड 7.87 मीटर को बेहतर किया।

यह भी पढ़े : श्रीशंकर ने पुर्तगाल में लंबी कूद का खिताब जीता

यह अनुराग का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 21 वर्षीय एथलीट ने दूसरे प्रयास में आठ मीटर की बाधा तोड़ी। उनकी पहली छलांग 7.88 मीटर की थी। 8.06 मीटर के बाद उन्होंने 7.96 मीटर, 6.62 मीटर, नो मार्क और 7.88 मीटर की छलांग लगाई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button