केरल में स्कूली बच्चों को पढ़ने पर मिलेंगे कृपांक

केरल, केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने बुधवार को घोषणा की कि पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अगले शैक्षणिक वर्ष से ‘‘कृपांक’’ मिलेंगे। मंत्री ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि किताबें, समाचार पत्र पढ़ने और संबंधित गतिविधियों के लिए एक समर्पित पीरियड निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़े: देशभर के यूजी और पीजी शिक्षकों को STEM प्रशिक्षण : आईआईटी मद्रास

शिवनकुट्टी ने कहा, ‘‘अगले शैक्षणिक वर्ष से उन बच्चों को कृपांक दिए जाएंगे जो पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल होंगे।’’ शिवनकुट्टी ने बताया कि पहली कक्षा से चौथी कक्षा तक के छात्रों के लिए साप्ताहिक सत्र उपयुक्त पठन गतिविधियों पर केंद्रित होंगे, जबकि पांचवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए समाचार पत्र पढ़ने और अन्य संबंधित अभ्यासों से जुड़े समान सत्र होंगे। मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button