गंभीर रूप से बीमार खालिदा जिया के स्वनिर्वासित बेटे 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगे

ढाका, बांग्लादेश की राजनीति में लंबे समय बाद एक बड़े घटनाक्रम के संकेत मिले हैं, क्योंकि सत्ता से बाहर चल रही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अपने नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। बीएनपी ने शुक्रवार को घोषणा की कि गंभीर रूप से बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगे।

वह पिछले 17 वर्षों से लंदन में स्वनिर्वासन में रह रहे हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब इसकी 80 वर्षीय अध्यक्ष जिया की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई और बृहस्पतिवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

यह भी पढ़े : गंभीर रूप से बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत अब भी यथावत : बीएनपी

बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने पार्टी की नीति-निर्माण स्थायी समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान 25 दिसंबर को ढाका लौटेंगे।’’ आलमगीर ने कहा, “पार्टी उनका स्वागत करती है।” स्वनिर्वासित 60 वर्षीय रहमान 2008 से लंदन में रह रहे हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button