आईजीयू गोल्फ चैंपियनशिप में कृष चावला की बढ़त कायम

हैदराबाद, उद्घाटन दिन पर बढ़त बनाने वाले चंडीगढ़ के युवा गोल्फर कृष चावला दूसरे दिन भी अपना दबदबा जारी रखते हुए 8 अंडर 132 स्कोर के साथ आईजीयू तेलंगाना अमैच्यूर गोल्फ चैम्पियनशिप में बढ़त बनाए हुए हैं।

हैदराबाद गोल्फ क्लब में जारी टूर्नामेंट के दूसरे दिन का खेल भी कृष चावला के नाम रहा। चावला 7 अंडर 63 एवं कुल 7 अंडर 133 स्कोर के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं अंशुल मिश्रा दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि गुलाम हुसैन, रणवीर मित्रू, शशांक सचिन, शमित डकने, दीपक यादव एवं राजू गौतम क्रमश अगले स्थानों पर शामिल हैं। हालाँकि चावला दिन की शुरुआत में थोड़ी बहुत गलतियों के कारण चूके, लेकिन जैसे-तैसे कर शॉट्स को नियंत्रण में रखकर आगे बढ़े। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… कृष चावला ने गोल्फ चैम्पियनशिप में बनाई बढ़त

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button