कूकटपल्ली : पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

हैदराबाद, अवैध संबंध के चलते पति की हत्या करने वाली महिला को कूकटपल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कूकटपल्ली पुलिस के अनुसार, वीवी नगर स्थित ईनाडु हाइट्स अपार्टमेंट निवासी जग्गावरपु सुधीर रेड्डी निजी कंपनी में कार्यरत था। वर्ष 2004 के दौरान उसका प्रसन्ना से विवाह हुआ और उसे दो बच्चे हुए। दो वर्ष से प्रसन्ना के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बन गए थे और उसे विलासी जीवन जीने की लत लग गई थी।

आए दिन वह अन्य पुरुषों के साथ घूम-फिरकर मौज-मस्ती कर रही थी। इस मौज-मस्ती और अवैध संबंध में सुधीर रेड्डी उसे बाधक लगने लगा था। इस मामले को लेकर उसका सुधीर रेड्डी के साथ आए दिन झगड़ा भी हो रहा था। झगड़ों के चलते दोनों के बीच दूरियाँ बन गईं।

प्रसन्ना ने अपने पति सुधीर रेड्डी को रास्ते से हटाने की ठान ली और सोची-समझी साजिश के तहत गत 24 दिसंबर की रात को गहरी नींद में सो रहे सुधीर रेड्डी की उसने चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने विजयवाड़ा में रहने वाली सुधीर रेड्डी की बहन सुनीता को फोन कर बताया कि रात में नींद में पलंग से गिरने के कारण सुधीर रेड्डी की मौत हो गई है। उसने बताया कि पलंग पर से गिरने के बाद उसने सुधीर रेड्डी को उठाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। जाँच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शी मित्रा की पहल से 10 दिन में 100 एफआईआर

सुधीर की बहन ने पति की संदिग्ध मौत पर पुलिस में शिकायत की

जानकारी मिलते ही सुनीता तुरन्त अपने भाई के घर पहुँच गई, लेकिन उसे अपनी भाई की मौत के कारण पर संदेह हुआ। सुनीता रेड्डी ने संदेह जताते हुए कूकटपल्ली पुलिस थाने में शिकायत कर दी। जाँच-पड़ताल के दौरान पता चला कि हत्या से एक सप्ताह पूर्व सुधीर रेड्डी ने कुकटपल्ली पुलिस थाने में अपनी पत्नी से जान का खतरा होने की शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करने की साजिश रच रही है। हालाँकि पुलिस ने सुधीर रेड्डी की शिकायत को सामान्य रूप में ले लिया। यदि पुलिस सुधीर रेड्डी की शिकायत पर उसी समय कार्रवाई करती, तो संभवत सुधीर रेड्डी की जान बच सकती थी।

पुलिस ने छानबीन करने के बाद संदेह के आधार पर प्रसन्ना को हिरासत में लेकर उससे अपने अंदाज में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान प्रसन्ना ने पुलिस के सामने घुटने टेक दिए और सुधीर रेड्डी की हत्या की सारी हकीकत बयां कर दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर प्रसन्ना को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button