भारतीय नौसेना के पांचवें 25टी बोलार्ड पुल टग ‘ओजस’ की लॉन्चिंग
नई दिल्ली, भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे छह 25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग में से पांचवें टग ‘ओजस’ को 31 मार्च 2025 को कोलकाता स्थित मेसर्स टीआरएसएल शिपयार्ड में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर कमोडोर संजय कुमार, एसएसबी कोलकाता के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ‘ओजस’ को स्वदेशी डिजाइन के तहत भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के नौसैनिक मानकों और विनियमों के अनुरूप बनाया गया है। इसका निर्माण टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) द्वारा किया गया है, जिसके साथ नौसेना ने 12 नवंबर 2021 को छह टग्स के निर्माण के लिए अनुबंध किया था।
‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने वाला स्वदेशी टग
अब तक नौसेना को चार टग्स सौंपे जा चुके हैं, जिनका उपयोग नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को बर्थिंग, अन-बर्थिंग और सीमित जल क्षेत्रों में संचालन के लिए सहायता देने में किया जाता है। ये टग्स जहाजों को आग बुझाने, खोज और बचाव अभियानों में भी मदद करेंगे। यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को बढ़ावा देने का एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो भारतीय नौसेना की रणनीतिक क्षमता को मजबूत करेगा। ( PIB)
यह भी पढ़ें— राष्ट्रपति ने दीं सरहुल पर्व की शुभकामनाएं
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



