लक्ष्य का पीछा करने में विकेट कम गिरने चाहिए थे : नेट स्किवेर ब्रंट

Ad

गुवाहाटी, इंग्लैंड की कप्तान नेट स्किवेर ब्रंट ने बांग्लादेश के खिलाफ महिला विश्व कप मैच में एक मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों के बाद जीत हासिल कर राहत महसूस की लेकिन उन्होंने स्वीकार किया प्रदर्शन इससे बेहतर हो सकता था। पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए अर्धशतक जमाया और इंग्लैंड को बांग्लादेश पर चार विकेट से जीत दिलाई।

इंग्लैंड ने मंगलवार को अनुशासित गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 178 रनों पर समेट दिया और फिर 46.1 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें नाइट ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली। मैच के बाद स्किवेर ब्रंट ने कहा कि हमने वो किया जो हमें जीत हासिल करने के लिए करना था। यह थोड़ा बेहतर हो सकता था, लेकिन हम जीतकर बहुत खुश हैं।

अहम साझेदारी से संतोष, जीत हाथ से निकली

स्किवेर ब्रंट ने कहा कि चार्ली (डीन) ने आठवें नंबर पर उतरकर अहम साझेदारी की। मुझे लगता है कि उन्होंने काफी दबाव वाली स्थिति में जो संयम दिखाया, वह शानदार था। हमारे कुछ विकेट कम गिरने चाहिये थे। अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें 178 रन पर आउट करके खुश हूं। शुरुआत में ही मुझे लगा कि सीम पर गेंद डालना थोड़ा आसान था, (एलिस) कैप्सी के ओवर अहम थे, हमारे पास तीन मुख्य स्पिनर हैं, लेकिन कैप्सी का आकर कुछ अहम ओवर करना जरूरी था। मुझे लगा कि यह वाकई बहुत उपयोगी था, हम उन्हें उस स्कोर तक रोक कर वाकई खुश थे।

Ad

यह भी पढ़े : नाइट और सोफी ने बांग्लादेश पर चार विकेट से जीत दिलाई

बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना का मानना है कि उनकी टीम जीत के स्कोर से 20-30 रन पीछे रह गईं। उन्होंने कहा कि यह एक अविश्वसनीय मैच था। हमने आखिरी गेंद तक जिस तरह से संघर्ष किया वह अविश्वसनीय था। हमने कुछ विकेट गंवाए और एक साझेदारी भी हुई, लेकिन हमें अंत तक बल्लेबाजी करने के लिए एक स्थापित बल्लेबाज़ की जरूरत थी। हम 20-30 रन पीछे रह गए।

वहीं प्लेयर आफ द मैच नाइट ने कहा कि हालात आसान नहीं थे। उनके पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण था। हमने अंत में एक साझेदारी की। शुरुआत आसान नहीं थी। शुरुआत में मुश्किल दौर से निकलने की कोशिश की। थोड़ा मुश्किल था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button