केरल में अवैध स्पिरिट मामले के आरोपियों में स्थानीय माकपा नेता भी शामिल : पुलिस

पलक्कड (केरल), उत्तरी केरल के पलक्कड जिले से एक दिन पहले जब्त की गयी 1,054 लीटर स्पिरिट के अवैध परिवहन के मामले में छह आरोपियों में से एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का स्थानीय नेता भी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मीनाक्षीपुरम थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी दो फरार हैं। फरार आरोपियों में स्थानीय माकपा नेता भी शामिल है।

अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह जब्ती सोमवार दोपहर को की गई थी और आरोपियों के खिलाफ केरल आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े: झारखंड : पुलिस ने किया शराब की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 36 कैन में स्पिरिट को एक पिकअप वाहन से ढोया और उसे एक आरोपी से जुड़े परिसर में रखा ताकि उसे शराब में मिलाकर आर्थिक लाभ कमाया जा सके। पुलिस ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि एक आरोपी के परिसर में अवैध रूप से स्पिरिट को जमा किया गया है। इसके बाद छापेमारी की गई और गैरकानूनी माल जब्त कर लिया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button