भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ हैदराबाद के तत्वावधान में 2624वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2025 का शुभारंभ आज रामकोट स्थित श्री जैन सेवा संघ में महामंत्र नवकार जाप के साथ हुआ। अवसर पर श्री ओसवाल जैन संघ, श्री अजित पार्श्व युवा संगठन ने महामंत्र नवकार जाप किया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।
भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में श्री ओसवाल जैन संघ, श्री अजित पार्श्व युवा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक घंटे तक महामंत्र नवकार का जाप, शांति पाठ किया। जाप के पश्चात श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार सिंघी ने सभी का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत विभिन्न जैन मंडलों द्वारा अपने स्तर पर मानव सेवा, चिकित्सा सेवा, जीव दया, अन्नदान आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति हर्ष की बात है। इसी प्रकार गुरुवार, 10 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन फीलखाना महावीर स्वामी मंदिर से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। उन्होंने सभी से जैन एकता का प्रदर्शन करने का आह्वान किया, ताकि तेलंगाना सरकार को जैन समाज की एकता का अंदाजा हो जाए।
महावीर जयंती पर शोभायात्रा व भक्ति संध्या आयोजन
उन्होंने कहा कि तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का से संघ ने महावीर जयंती के दिन अवकाश की माँग की है। मंत्री ने महावीर जयंती पर अवकाश घोषित करवाने का आश्वासन दिया था। इसलिए हमें ताकत एवं एकजुटता का परिचय देना होगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में उत्साह के साथ अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
महामंत्री अशोक कुमार मुथा ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। बुधवार, 9 अप्रैल को विश्व शांति हेतु समस्त विश्व में नवकार महामंत्र का आयोजन किया जाएगा। त्रयनगर में कार्यक्रम का आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन द्वारा सुबह 7.02 बजे से समस्त जैन धार्मिक आराधना स्थलों पर किया जाएगा। सभी से समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया गया।
गुरुवार, 10 अप्रैल को जन्मोत्सव का वरघोड़ा प्रभु की सवारी के साथ सुबह 8 भगवान महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर, फीलखाना से गाजे-बाजे, विभिन्न धार्मिक झाँकियों, मंडलों की बाइक रैली, जैन धर्म के नारों के साथ निकाला जाएगा। वरघोड़ा फीलखाना, सिद्दिअंबर बाजार, उस्मानगंज, मोजमजाही मार्केट, कट्टलमंडी होते हुए नुमाइश ग्राउंड पहुँचकर विशाल धर्मसभा में परिवर्तित होगा।
यह भी पढ़ें… ‘एक शाम भगवान महावीर के नाम’ भक्ति कार्यक्रम कल
इससे पूर्व सुबह 7.30 बजे भव्य बाइक रैली का आयोजन जैन यूथ क्लब द्वारा डायमंड प्वाइंट, सिकंदराबाद से नुमाइश मैदान ग्राउंड तक किया जाएगा। सभा में विधानसभा अध्यक्ष गड्ड प्रसाद कुमार, विशेष अतिथि के रूप में सनतनगर विधायक तलसानी श्रीनिवास यादव एवं बीजेएस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र लुंकड़ हिस्सा लेंगे। शाम 7:01 बजे से श्री ऋषभ जैन युवा मंडल द्वारा एक शाम प्रभु महावीर के नाम विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा।
महावीर जयंती पर दीप प्रज्वलन व समाज का सम्मान
प्रधान संयोजक विमलचंद मुथा ने सभी कार्यक्रमों में सकल संघ व जैन समुदाय से भाग लेने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती के दिन शाम 6 बजे सभी अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली का माहौल बनाएँ। साथ ही सभी अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखें।
इस दौरान जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों ने श्री ओसवाल जैन संघ के अध्यक्ष महावीर सुराणा, मंत्री शील कुमार जैन, श्री अजित पार्श्व युवा संगठन के अध्यक्ष पदम कोठारी, मंत्री जयेश शाह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया। इसके अलावा महिला मंडल का भी सम्मान किया गया।
अवसर पर अध्यक्ष योगेश सिंघी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष पिरोदिया, उपाध्यक्ष विनोद संचेती, महामंत्री अशोक कुमार मुथा, सह मंत्री भरत भंसाली, राजेश गुगलिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रधान संयोजक विमलचंद मुथा, मोहनलाल बागरेचा, अमित मुणोत, प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या, गौतमचन्द गुगलिया, जसराज देवड़ा धोका, किशोर मुथा, मुकेश चौहान जैन, महेन्द्र पितलिया, श्री ओसवाल जैन संघ के अध्यक्ष महावीर सुराणा, मंत्री शील कुमार जैन, उपाध्यक्ष रमन धोका, गौतम कांकरिया, महामंत्री महेंद्र सुराणा, कोषाध्यक्ष पदम कोठारी, प्रेमचंद मुणोत, संतोष लुणावत, प्रकाश गादिया, राकेश सांखला, अजय लुणावत, अशोक चोपड़ा, चन्द्र प्रकाश मुथा, नरेन्द्र मुथा, अनिल नाहटा, रवि गडवाणी, रेवंतमल चोरड़िया, मनीष मुणोत, किरण लुणावत, कल्पना पोकरणा, ज्योति सुराणा।
श्री अजित पार्श्व युवा संगठन के चैयरमैन शील कुमार जैन, अध्यक्ष पदम कोठारी, उपाध्यक्ष सुभाष ललवाणी, सुनील लुणावत, महामंत्री जयेश शाह, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, कंवरलाल चोपड़ा, डॉ. घीसूलाल जैन, संजय जैन, रिखबचंद पगारिया, आयुष कोठारी, सुमित चोपड़ा, अभिषेक समदरिया, अरुण खिंवसरा, विजय लुणावत, संकेत जैन, मनीष शाह, केतन कपासी, सीमा जैन, मधु सुराणा, ममता कोठारी, कोमल चोपड़ा, अल्का पगारिया, भारती शाह, लता लुणावत, सीमा समदरिया व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



