यात्रियों को निशाना बनाने वाले ज़िप गैंग का भंडाफोड़

हैदराबाद, सिकंदराबाद की रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ज़िप ऑपरेटिंग गैंग का पर्दाफाश किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 72 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेलवे इंस्पेक्टर बी. साई ईश्वर गौड़ ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बर्षा खैरूयार (26), खुशबू कुमारी (21) और उत्तम खैरूयार (21) को यात्रियों के बैगों की िज़प काटकर चोरियां करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें बर्षा और खुशबू दोनों छोटे बच्चों की माताएं हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और मजदूरी का काम करते थे।

कम आय के चलते उन्होंने कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया। महिलाएं अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर यात्रियों के बीच घुलमिल जाती थीं। भीड़भाड़ वाले एसी कोच के दरवाजों पर जानबूझकर अफरा-तफरी जैसी स्थिति पैदा करतीं, दुपट्टे से बैग को ढककर ज़िप खोल देतीं और अंदर रखे कीमती सामान को चुरा लेती थी, वहीं तीसरा आरोपी दूर से नजर रखता और खतरा होने पर सतर्क करता था।

यह भी पढ़ें… फोन टैपिंग मामले की जाँच अंतिम चरण में : सी.वी. आनंद

वंदे भारत एक्सप्रेस को बनाया निशाना

इंस्पेक्टर ने बताया कि गत 27 अप्रैल की सुबह आरोपी सिकंदराबाद स्टेशन पहुंचे और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ रहे यात्रियों को निशाना बनाया। इसी दौरान एक महिला यात्री के हैंडबैग से सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। 1 मई की सुबह आरोपी फिर से इसी तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन रेलेव पुलिस तीनों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 72 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button