भगवान नरसिंह जन्मोत्सव मनाया गया
हैदराबाद, नरसिंह मंदिर सुल्तान बाज़ार में भगवान नरसिंह का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
यहां मंदिर के ट्रस्टी गोविन्द नारायण राठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंडित गणेश महाराज ने भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का प्रदर्शन सिंह का चोला पहनकर करते हुए भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पहले पंडित रमेश व्यास ने भगवान की आरती की। मुरारी दायमा, हरीश दायमा, सुमित राठी, कमल जाजू, राजेन्द्र राठी ने भजन प्रस्तुत किये। मंदिर के ट्रस्टी गोविंद नारायण राठी ने भक्तों का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें… जेसीआई हैदराबाद : बच्चों के लिए तीन दिवसीय कला शाला
कार्यक्रम में धर्मस्व विभाग के डिप्टी कमिश्नर विनोद रेड्डी, ट्रस्टी नवनीत पित्ती, हरिनारायण राठी, कमल नारायण राठी, शैलेश अग्रवाल, रमेश कुमार बंग, विनोद बंग, डॉ. मोहन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण व्यास, हरि अट्टल, लक्ष्मी नारायण राठी, घनश्याम तोष्नीवाल, चांदमल तोतला, हरीश डागा, मेघारानी, उमेश अग्रवाल, रामकिशोर राठी, किशोर व्यास, नारायण लोया, श्रीकांत कालंत्री, आदित्य राठी, अमित राठी, सुमित राठी, कैलाश मणियार, राजू यादव, विजय किशोर मोदानी, पुनीत विजयवर्गीय, पवन भरड़िया, लक्ष्मीनिवास लोया, नवल सांखला, नवल राठी, उमेश असावा, गिरधर तोष्नीवाल, गुलाब देवड़ा, अरुणा ज्योति, शैलेन्द्र यादव, रमेश यादव, संतोष गुप्ता, मनोहर सूर्यवंशी, सीताराम बजाज, कलावती जाजू, यादगिरी, पुरुषोत्तम लाहोटी, वेणु कलंत्री, गुलाब देवड़ा, महेंद्र व्यास, कार्तिक राठी व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



