धूलपेट में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.35 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व धूलपेट की आबकारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.35 किलो गांजे के साथ 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा धूलपेट के बड़ा बंगला इलाके में स्थित मकान नंबर 13-1-847/2 में गांजा बिक्री होने की गुप्त सूचना दी गई।
सूचना के आधार पर एसटीएफ ने छापेमारी के दौरान मौके से 1.350 किलो गांजा जब्त किया। इस मामले में राजकुमारी बाई और संजना बाई को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। वहीं विक्की सिंह, गुल्लू सिंह, राहुल सिंह और माधुरी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया, जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों और बरामद गांजे को आगे की कार्रवाई के लिए धूलपेट की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें… फोन टैपिंग मामले की जाँच अंतिम चरण में : सी.वी. आनंद
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



