माहेश्वरी महिला मंडल, दोमलगुड़ा हिमायतनगर की सावन सैर संपन्न

हैदराबाद, माहेश्वरी महिला मंडल, दोमलगुड़ा-हिमायतनगर द्वारा सावन सैर का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रा की शुरुआत माहेश्वरी कन्वेंशन, कंडलाकोया के भ्रमण से किया गया। इसके पश्चात सभी ने बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना का लाभ लिया। इसके पश्चात सभी अनुक्रिष फार्म हाउस, मेड़चल पहुँचे। अवसर पर भावना बलदेवा और मंजू तापड़िया के संचालन में सभी ने मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम में सरोज बजाज एवं राधिका तापड़िया का विशेष योगदान रहा।

अवसर पर शीला तापड़िया, डॉ. राजश्री सोनी, किरण बजाज, उर्मिला करवा, रजनी बंग, वंदना बंग, स्वधा हेडा, इंदुबाला लोया, प्रीति झँवर, मीनाक्षी, वनीता होलानी, ज्योति सारड़ा, मंजू पंसारी, पूजा बंग, सरिता माहेश्वरी, अर्चना सारड़ा, सरिता पल्लोड़ व अन्य उपस्थित थे। अध्यक्ष अरुणा मालपानी ने मंडल के कार्यों की जानकारी दी। मंत्री उर्मिला बंग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज बहादुरपुरा ने मनायी सावन सैर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button