जीवन को बेहतर बनाने रखें अनासक्ति भाव : सुमंगलप्रभाजी

हैदराबाद, व्यक्ति जब तक धन के प्रति आसक्त रहेगा, राग अनुराग स्नेह रखेगा, तब तक अनासक्त के भाव पैदा नहीं होंगे। जीवन में राग, द्वेष के प्रति अनासक्ति रखते हुए त्याग वृत्ति को प्रकट करते हुए घर्म के कार्य करने के लिए तत्पर बने। इससे जीवन बेहतर बनेगा। उक्त उद्गार सिकंदराबाद मारुति विधि जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद द्वारा आयोजित चातुर्मासिक धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य साध्वी डॉ. श्रीसुमंगलप्रभाजी म.सा. ने दिये।

पूज्यश्री ने कहा कि जब धन की लोलुपता मिटेगी तब व्यक्ति धर्म के कार्य करने के लिए तत्पर बनेगा। व्यक्ति परिवार, सगे संबंधियों से राग नहीं छोड़ेगा, तो अनासक्त पैदा नहीं होगा। अनासक्त पैदा नहीं हुआ तो मोह माया के जाल में व्यक्ति फंसता ही रहेगा। म.सा. ने कहा कि प्रभु महावीर की जिनवाणी को हमें याद रखना है। आसक्ति से न जाने कितनी सुविधाएँ जुटा कर परिवार में अंबार लगा दिया, पर याद रखें, जितनी सुविधा उतनी दुविधा होती है। उन दुविधाओं का कारण आसक्ति है। इसलिए जीवन में अनासक्ति को लाना है।

यह भी पढ़ें… मन, वचन, काया का योग मोक्ष में सहायक : सुमंगलप्रभाजी

धर्मसभा में तपस्वियों का पारणा व उत्तराध्ययन सूत्र

धर्म सभा का संचालन करते हुए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के विमल पितलिया ने बताया कि 5 घंटे का जाप सुचारू रूप से श्री एस एस जैन महावीर मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के सहयोग से चल रहा है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर धर्म जागरण में 30 श्राविकाओं ने भाग लिया। सभी ने कम से कम 5 सामयिक से लेकर 21 सामयिक करने का लाभ लिया, जिनका श्री संघ की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

संघपति संपतराज कोठारी ने बताया कि ओली आयंबिल व नीवी तप लाभार्थी परिवार स्व. जेठी बाई व स्व. सायरचंद गांधी के दिव्याशीष से स्व. इंदिरा देवी धर्म पत्नी उगमचंद गांधी की पुण्य स्मृति में उगमचंद, मनमोहन चंद, नितेश, अभय, राकेश, अजय देव गांधी परिवार की ओर से आज सभी तपस्वियों के पारणा की व्यवस्था रखी गई। अवसर पर अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, महामंत्री सुरेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल उपस्थित थे।

कार्याध्यक्ष शांतिलाल ने बताया कि वंदना मासखमन में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने निवेदन किया कि 10 से 22 अत्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक उत्तराध्ययन सूत्र वाचन रहेगा। इसके पश्चात लाभार्थी परिवार की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button