मन, वचन, काया का योग मोक्ष में सहायक : सुमंगलप्रभाजी
हैदराबाद, मन, वचन, काया की क्रियाएं कर्म निर्जरा यानि मोक्ष में सहायक बनती हैं। उक्त उद्गार सिकंदराबाद स्थित मारुति विधि जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद द्वारा आयोजित चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. ने व्यक्त किये। पूज्यश्री ने कहा कि भक्ति सौद्देश्य एवं निरुद्देश्य दोनों प्रकार से होती है। कई मनुष्य किसी उद्देश्य से भक्ति करते हैं, तो वह सौद्देश्य भक्ति है।
कई व्यक्ति भक्ति तो करते हैं परन्तु उस भक्ति करने के पीछे उनका कोई उद्देश्य नहीं होता है। वे केवल अन्य जनों की देखा देखी भक्ति करते हैं, इसे भेड़चाल भी कहा जाता है। म.सा. ने कहा कि योग अर्थात जुड़ना। किससे जुड़ना? संसार से, कर्मों से। संसार से जुड़ने वाले योगों पर जीव जब पुरुषार्थ से नियंत्रण करता है तब वे ही योग कर्म निर्जरा में सहायक बनते हैं। सभा का संचालन विमल पितलिया ने किया।
महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया ने बताया कि ओली आयंबिल व नीवी तप लाभार्थी परिवार स्व. जेठी बाई व स्व. सायरचंद गांधी के आशीष से स्व. इंदिरा देवी पत्नी उगमचंद गांधी की पुण्य स्मृति में उगमचंद, मनमोहनचंद, नितेश, अभय, राकेश, अजय देव गांधी है। कल, बुधवार को तपस्वी के पारणा की व्यवस्था लाभार्थी परिवार की ओर से रहेगी। कार्याध्यक्ष शांतिलाल ने बताया कि वंदना मासखमन में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें… अशुभ को छोड़ना है विवेक : डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा.
सिकंदराबाद संघ में सेवा पुरस्कार और वाचन कार्यक्रम
अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि शुक्रवार, 10 से 22 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक उत्तराध्ययन सूत्र वाचन रहेगा। वाचन के पश्चात लाभार्थी परिवार की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। उन्होने कहा कि महेंद्रऋषिजी म.सा. का चातुर्मास पनवेल में गतिमान है। उनके समक्ष सिकंदराबाद संघ के महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया को विशेष सेवा के लिए एवं नमो विहार सेवा ग्रुप को श्री आत्म-आनंद-देवेन्द्र-शिव-महेंद्र वैयावच्च सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अवसर पर ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष पारस भाई मोदी, वयावच्च के महामंत्री रतन सिंघवी, युवा अध्यक्ष विपुल जैन, आशीष लोढ़ा, सुरेन्द्र कटारिया, श्रेयांश तालेड़ा, श्रेणिक डाफरिया, राजेश भंडारी उपस्थित थे। संघपति संपतराज कोठारी ने प्रशस्ति-पत्र का वाचन कर पुरस्कार के लिए सभी सेवा करने वाले सदस्यों को बधाई प्रेषित की। अभिनंदन के लिए अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा, राजेश समोता, राकेश बोहरा, पूनम बोहरा, गौतम मांडोत, अभिषेक अलिजार, विनोद डूंगरवाल, हितेश चाणोदिया, आनंद पितलिया, महेंद्र मखाना, प्रतीक कटारिया, अशोक गांधी, महावीर कोठारी, महेन्द्र लोढ़ा उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



