मजलिस ने तय किया कांग्रेस का प्रत्याशी : किशन रेड्डी

Ad

हैदराबाद, केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कांग्रेस, बीआरएस और मजलिस तीनों दलों को परिवारवादी बताते हुए कहा कि यह पार्टियाँ हमेशा से परिवार के लिए कार्य करती आईं हैं। इन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। जुबली हिल्स में कांग्रेस का प्रत्याशी मजलिस प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तय किया है। अब जनता तय करे कि क्या उन्हें मजलिस के हाथों की कठपुतली चाहिए?

किशन रेड्डी ने एर्रागड्डा पोलिंग बूथ अध्यक्षों व समन्वयकों की बोराबंडा में आज बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय बनाकर एकजुटता के साथ भाजपा प्रत्याशी लंकाला दीपक रेड्डी को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जुबली हिल्स उप चुनाव राज्य की राजनीति में परिवर्तन लाने वाले होंगे। मजलिस पार्टी की कैद से हैदराबाद को छुटकारा दिलाने के लिए जनता को कांग्रेस और बीआरएस को हराकर बीजेपी को जिताना होगा।

किशन रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद के पुराने शहर में मजलिस पार्टी की गुंडागिरी के कारण कई लोग घर छोड़कर चले गए, इसे जनता अभी भी नहीं भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में बीआरएस का कोई भविष्य नहीं है। यदि भारास को वोट दिया, तो वह मूसी नदी में डालने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि पहले 10 साल केसीआर की परिवारवादी पार्टी ने तेलंगाना को जी भरकर लूटा है, अब सांसद सोनिया गांधी की कांग्रेस तेलंगाना को लूट रही है।

यह भी पढ़ें… बीसी संघों के बंद को भाजपा का समर्थन

जुबली हिल्स में कांग्रेस की असफल विकास नीति

पहले बीआरएस ने मजलिस के कंधों पर सरकार चलाई, अब कांग्रेस उसी मजलिस पार्टी को गोद में बैठाए हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस नहीं, बल्कि मजलिस पार्टी शासन चला रही है। कांग्रेस और बीआरएस ने राज्य में दलबदलुओं को प्रोत्साहन देकर एक दूसरे को सहारा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को दी 6 गारंटियाँ पूरी नहीं कीं, न ही 420 वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्र में जहाँ देखो वहाँ ड्रेनेज का गंदा पानी बहता है, कचरे के ढेर लगे हुए दिखाई देते हैं, सड़कों पर स्ट्रीट लाईटें तक नहीं हैं।

आश्चर्य तो यह है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जिस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते हैं, उस रूट पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। कांग्रेस ने जुबली हिल्स वासियों की उपेक्षा ही की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार तेलंगाना की गरीब जनता को फ्री चावल योजना का लाभ दे रही है, ग्रामीण क्षेत्रों में यदि विकास कार्य हो रहे हैं, तो वह केंद्र की निधियों से किए जा रहे हैं। उन्होंने जुबली हिल्स में भाजपा को जिताने के लिए पूरा समय देकर 11 नवंबर तक कार्य करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button