प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोपों पर ममता बनर्जी का पलटवार

Ad

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी निजी आयोजकों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की है, जिसने कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तृणमूल सरकार पर एक महिला आदिवासी नेता और देश के राष्ट्रपति का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में ममता ने कोलकाता में धरना स्थल पर प्रधानमंत्री की एक बड़ी तस्वीर दिखाई, जिसमें मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और राष्ट्रपति उनके बगल में खड़ी हैं।

राष्ट्रपति पद और संविधान का पूरा सम्मान

तस्वीर को ‘सबूत’ बताते हुए दावा किया, “तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री बैठे हैं जबकि राष्ट्रपति खड़ी हैं। हम ऐसा कभी नहीं करते। राष्ट्रपति का अपमान करने की संस्कृति भाजपा की है, हमारी नहीं।” ममता ने कहा, “हम राष्ट्रपति पद और संविधान का पूरा सम्मान करते हैं, जिसे हम अपनी मां मानते हैं। हमें दोष न दें।”

राज्य सरकार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं थी और निजी आयोजकों ने भी उन्हें इस बारे में नहीं बताया था। ममता ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर कथित गंदगी, महिलाओं के लिए शौचालयों की कमी की जिम्मेदारी कार्यक्रम प्रबंधकों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की बनती है। यह कार्यक्रम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की जमीन पर हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने कार्यक्रम स्थल नहीं चुना, आपने चुना था।”(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button