पुलिस बनकर वीडियो अपलोड करने वाला गिरफ़्तार

हैदराबाद, राजेन्द्रनगर जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जो फर्जी पुलिस बनकर हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अपलोड कर रहा था। उसने पुलिस की गाड़ी के सामने पुलिस की वर्दी में खड़े होकर और एक अन्य वीडियो में हाथ में तलवार लेकर खड़े होकर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। उसके ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गए।
वीडियो के आधार पर टास्क फोर्स पुलिस ने काला पत्थर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए इस मामले में इंदिरा नगर, बिलालनगर निवासी जोमाटो डेलिवरी बॉय मो. अबू बकर अली तब्बसुम (27) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक सेलफोन जब्त किया गया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 205 और आईटी एक्ट की धारा 66 व 66डी के तहत मामले दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें… माधापुर में गांजे के साथ एक गिरफ़्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



