मारवाड़ी शिक्षा समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

हैदराबाद, मारवाड़ी शिक्षा समिति द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर महिलाओं को सम्मनित किया गया। चादरघाट स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समिति के संयुक्त सचिव सीए एस.बी. काबरा, एनसीसी प्रशिक्षक (रक्षा मंत्रालय) सरोज बाला, किरण अस्पताल की स्त्रा रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. अपूर्वा, कोमपल्ली डेटा सोल्यूशंस की एमडी और सीईओ ज्योत्सना कोमपल्ली, तेलंगाना उच्च न्यायालय की के. रजिता अतिथि के तौर पर वर्तमान में देश में महिलाओं की स्थिति पर विस्तार से विचार रखे। साथ ही बताया कि महिलाएँ कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, वकालत व अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं।

कार्यक्रम में डॉ. ए. रूपा वेणी की वित्तीय प्रबंधन पाठ्य पुस्तक और कॉलेज समाचार-पत्र ज्ञान प्रवाह का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। प्रबंधन ने अतिथियों को सम्मानित किया। इसी तरह महिला शिक्षण, गैर-शिक्षण और सहायक कर्मचारियों को उपहार दिए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा संगठन की नई कार्यकारिणी गठित

अवसर पर संयुक्त निदेशक के. रामचंद्र मूर्ति, निदेशक-अनुसंधना प्रोफेसर वंदना सांबा, एमबीए प्राचार्य डॉ. ए. रूपा वेणी, कमलेश मित्तल, रश्मि देशपांडे व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button