तनाव मुक्त होने के लिए ध्यान योग सर्वोत्तम : सुधाकंवरजी

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ, रामकोट के तत्वावधान में आयोजित प्रवचन सभा में सुधाकंवरजी म.सा. आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में जीनवाणी की अमृत वर्षा बरस रही है। सर्वप्रथम विजयप्रभाजी म.सा. ने महामंगलकारी पुच्छिसुणं संपुट का सामूहिक जाप कराया।

तत्पश्चात सुयशाजी म.सा. ने प्रथम तीर्थंकर प्रभु आदिनाथ की भव यात्रा करायी। सुधाकंवरजी म.सा. ने आचार्य शिवमुनिजी म.सा. के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वर्तमान में सभी तनावयुक्त जीवन जी रहे हैं। तनावमुक्त होने के लिए ध्यान योग अत्यंत उत्तम उपाय है। इससे आपके जीवन में सरलता-नम्रता रहती है।

रतनचंद कटारिया और प्रकाश गादिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, धर्म सभा का संचालन करते हुए संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मुथा ने बताया की मायावरम, तामिलनाडु से श्रद्धालु साध्वीवृंद के दर्शनार्थ उपस्थित हुए। जयपुर और कोटा से भी भक्तजन दर्शनार्थ पधारे। गत बुधवार को महामंगलकारी महामंत्र णमोकार का जाप कराने का लाभ जवाहरमल राजेन्द्र सीमा परिवार ने और रमेशचंद शकुंतला बरमेचा परिवार ने लिया।

यह भी पढ़ें… साध्वी सुलक्षणाश्रीजी म.सा. की गुणानुवाद सभा संपन्न

प्रतिदिन साधनाजी म.सा. प्रवचन के आधार पर प्रश्न पूछ रही हैं। सही उत्तर देने वालो को महावीर प्रकाश गादिया परिवार की ओर से 3 पुरस्कार प्रदान किए गए। शिवमुनिजी म.सा. का जन्मदिन एकासन के रूप में मनाया गया। एकासन तपस्वियों को लकी ड्रॉ द्वारा संघ के अरुण मुथा परिवार की ओर से 3 पुरस्कार प्रदान किए गए। उपाध्यक्ष गौतमचंद कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button