बुध और शुक्र ग्रह आज कर रहे हैं राशि परिवर्तन
ज्योतिष
हर ग्रह अपने निर्धारित समय पर गोचर करते हैं। इस बार सितंबर का महीना विशेष होने वाला है। आज दो महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। यह गोचर पितृपक्ष की नवमी तिथि को हो रहा है, इसलिए आज का दिन विशेष माना जा रहा है।
संयोग से आज बुध ग्रह और शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है।
बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, तर्क, व्यापार, गणित, शिक्षा का कारक ग्रह माना गया है। आज ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अपनी राशि-परिवर्तन करके कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़े : श्राद्ध पक्ष की शुरुआत में है चंद्र ग्रहण
इसी के साथ आज शुक्र ग्रह भी अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, धन-वैभव, कला, सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह आज सिंह रात 12 बजकर 23 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इन दोनों ग्रहों का गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



