फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट के लिए मिनी सीवरेज मास्टर प्लान : अशोक रेड्डी

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड के प्रबंध-निदेशक अशोक रेड्डी ने अधिकारियों के साथ नानकरामगुड़ा और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट के लिए मिनी सीवरेज मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

अशोक रेड्डी ने सीवरेज और एसटीपी की समीक्षा की

अशोक रेड्डी ने मुख्यमंत्री के आदेश पर अधिकारियों के साथ नानकरामगुड़ा और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट का दौरा कर क्षेत्र की स्थिति का जाँच की। अशोक रेड्डी ने अधिकारियों को तेज़ी से डेवलप हो रहे नानकरामगुड़ा और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट इलाकों में सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने और ट्रंक मेन्स को डेवलप करने के लिए मिनी सीवरेज मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। अधिकारियों से इन इलाकों में अभी बनने वाले सीवरेज और मौजूदा सीवरेज लाइनों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

अशोक रेड्डी ने सुझाव दिया कि इलाके में मौजूद नालों, बारिश के पानी की नहरों और ट्रंक मेन्स की विस्तृत जानकारी इकट्ठा कर उनकी स्टडी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज पाइपलाइन को बारिश के पानी की नहरों से अलग किया जाना चाहिए, ताकि सीवेज मूसी और आस-पास के दूसरे टैंकों में जाकर उन्हें गंदा न करे। 2047 मास्टर प्लान के आधार पर सीवरेज ट्रंक मेन और सब-सीवरेज लाइनों के कंस्ट्रक्शन के लिए प्रपोजल पेश किया जाए।

अशोक रेड्डी ने इसके लिए ओएंडएम और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।उन्होंने एसटीपी विभाग के अधिकारियों को नानकरामगुड़ा एसटीपी कैचमेंट एरिया में पैदा होने वाले सीवरेज का आंकलन करने और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एसटीपी क्षमता बढ़ाने के लिए ज़रूरी कदम उठाने की सलाह दी।

चित्रपुरी और इब्राहिम चेरुवु एसटीपी में सीवेज डाइवर्ट करने का प्लान

अशोक रेड्डी ने अधिकारियों से गच्ची बावली के आस-पास के इलाकों में पैदा होने वाले सीवरेज को कोकापेट एसटीपी तक ले जाने और उसे ट्रीट करने के लिए सीवर ट्रंक मेन बनाने हेतु प्रस्ताव पेश करने को कहा। उन्होंने कोकापेट के नीचे के इलाकों से सीवेज को पास के चित्रपुरी और इब्राहिम चेरुवु एसटीपी में डाइवर्ट करने के लिए प्लान तैयार करने का आदेश दिया। इससे पूर्व अशोक रेड्डी ने नानकरामगुड़ा में 4.5 एमएलडी कैपेसिटी वाले एसटीपी का दौरा कर एसटीपी की कैपेसिटी, ट्रीट किए गए पानी की क्वालिटी आदि की जानकारी प्राप्त की।

साथ ही जाना की क्या इस एसटीपी में आस-पास के इलाकों में पैदा होने वाले सीवरेज को ट्रीट करने की कैपेसिटी है? अगर नहीं, तो अधिकारियों को कैपेसिटी बढ़ाने और नया एसटीपी बनाने की संभावना पर स्टडी करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर सभी एसटीपी के सीवरेज ट्रीटमेंट का विवरण प्राप्त कर सांख्यिकीय रिकॉर्ड करने के लिए खास ऐप बनाने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें… सीएस रामकृष्ण राव ने की विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा

अशोक रेड्डी ने कहा कि इससे कहीं से भी डिटेल्स जानना आसान होगा। उन्होंने कहा कि नानकरामगुड़ा एसटीपी में ट्रीट किए गए पानी को गोल्फ कोर्स में इस्तेमाल करने हेतु कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ओआरआर के साथ शुद्ध पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इस पाइपलाइन के ज़रिए ओआरआर के आसपास की बागवानी में शुद्ध पानी की सप्लाई के बारे में संबंधित अधिकारियों से बात करनी चाहिए। अवसर पर सीजीएम पद्मजा, महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button