मंत्री पोन्नम ने हेलमेट पहन दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

हैदराबाद, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने अराइव अलाइव कार्यक्रम के अंतर्गत हेलमेट पहन कर दुपहिया चलायी। साथ ही उन्होंने रैली में भाग लेकर लोगों को जागरूक किया। मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने आदिलाबाद जिले के दौरे के दौरान कहा कि दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। खासकर परिवार का सहारा बनने वाले युवा ही अधिक संख्या में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अराइव अलाइव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एक बड़ी आपदा में जितने लोग जान गंवाते हैं, लगभग उतनी ही संख्या में लोग सड़क दुर्घटनाओं में भी जान खो रहे हैं। दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… रामचंदर राव ने रेवंत रेड्डी पर लगाया गलत बयानबाजी का आरोप

मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जान की रक्षा के लिए हेलमेट पहनना चाहिए। दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए लोगों में जागरूकता आवश्यक है। यदि कोई दुर्घटना होती है, तो मौके पर मौजूद लोगों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन में आदिलाबाद जिला सभी के लिए आदर्श बन रहा है। बच्चे भी माता-पिता को यातायात नियम सिखा रहे हैं। दुर्घटना की रोकथाम के लिए बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button