मिस थाईलैंड के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज

हैदराबाद, थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री को शनिवार को यहाँ आयोजित ग्रैंड फिनाले के बाद 72वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु को उपविजेता घोषित किया गया। भारत की प्रतिभागी नंदिनी गुप्ता शीर्ष 8 में पहुँचने से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

आयोजकों के अनुसार, तेलंगाना में एक महीने तक उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों, सांस्कृतिक मिलन और उद्देश्य-संचालित गतिविधियों के जीवंत कार्यक्रमों के बाद दुनिया भर से पहुंची 108 प्रतिभागियों ने विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा की।

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

विजेता ओपल, अंतरराष्ट्रीय संबंधों की छात्रा हैं। उन्हें मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में रुचि है और वह राजदूत बनना चाहती है। उन्होंने स्तन कैंसर के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों के लिए स्वयंसेवी के तौर पर काम किया है। मिस वर्ल्ड वेबसाइट के अनुसार, ओपल को उकेलेले (वाद्य यंत्र) बजाने में भी महारत हासिल है। उनके पास सोलह बिल्लियों और पाच कुत्ते है। मिस वल्ड की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले सी.बी. ई. ने जूरी का नेतृत्व किया और 72वीं मिस वर्ल्ड के विजेता की घोषणा की। अभिनेता सोनू सूद को प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड मानवतावादी पुरस्कार दिया गया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली थाईलैंड की सुचाता चुआंगश्री को बधाई देते हुए कहा कि हैदराबाद में आयोजित यह शाम कई महीनो में शानदार रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के समापन समारोह की शाम में हैदराबाद के बेहतरीन सितारे शामिल हुए और पूरे भारत कई महत्वपूर्ण शक्तियां इस कार्यक्रम में एक उद्देश्य, बुद्धिमत्ता, मूल्य, प्रतिबद्धता और सुंदरता का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुईं।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मिस वर्ल्ड को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने मिस थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंगश्री को ग्रैंड फिनाले में 72वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लगता है कि उनमें से हर एक विजेता है, जो इतनी दूर तक आये, वैश्विक मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और लोगों और समुदाय की बेहतरी के लिए अपने कौशल का उपयोग करने के लिए अपनी अडिग प्रतिबद्धता जताई। एक राज्य के रूप में हमने इन सभी देशों के आगंतुकों को तेलंगाना राइजिंग, हमारी समृद्ध संस्कृति, विरासत, इतिहास, मूल्यों के साथ हमारे बढ़ते कद का परिचय दिया। वे सभी ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे और पूरी दुनिया हमारी भावना ‘तेलंगाना जरूर आना’ को दोहराएगी।

यह भी पढ़ेंतेलंगाना में चमका थाईलैंड का सितारा: ओपाल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button