लापता लेडीज़ बनी फ़िल्मफ़ेयर की शान
नई दिल्ली, किरण राव की फिल्म लापता लेडीज़ ने इस साल के फिल्मफेयर अवार्ड्स में इतिहास रच दिया। सशक्त निर्देशन, बेहतरीन अभिनय और दमदार कहानी के लिए सराही गई इस फिल्म ने समारोह में सबसे ज़्यादा 13 पुरस्कार जीतकर दर्शकों और समीक्षकों दोनों का दिल जीत लिया। किरण राव निर्देशित लापता लेडीज़ ने 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में 13 पुरस्कार अपने नाम किए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी शामिल है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान, फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल ने इस कार्यक्रम की मेज़बानी की, जो शनिवार को अहमदाबाद के एकेए एरीना में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े : कुमार सानू के व्यक्तित्व अधिकारों पर 13 अक्तूबर को हो सकती है सुनवाई
लापता लेडीज़ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया, और राव को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। 2024 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में प्रतिभा रंता और नितांशी गोयल ने दो दुल्हनों की भूमिकाएं निभाईं जो ट्रेन में बदल जाती हैं। दोनों प्रमुख अभिनेत्रियों को पुरस्कार मिला, जिसमें गोयल को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और रंता को क्रिटिक्स का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। छाया कदम और रवि किशन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





